बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, आटा चक्की में लगा था सेंधमारी का तार, 3.65 लाख की राजस्व क्षति का मामला दर्ज, मीटर जब्त

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

— बिजली चोरी से परहेज करें लोग, अन्यथा होगी कार्रवाई 

— कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप

बिहारशरीफ. विद्युत चोरी के खिलाफ बिहारशरीफ शहरी विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. नईसराय प्रशाखा के अंतर्गत मुरौरा (शिव मंदिर निकट), थाना-बिहार में एक औद्योगिक परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई है. इस संबंध में बिहारशरीफ टाउन वन के सहायक विद्युत अभियंता सह अभिनिर्धारण पदाधिकारी संजीत कुमार ने बिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता (एसटीएफ) अन्नु रानी, कनीय अभियंता नवलेश कुमार सहित तकनीकी टीम के रितेश कुमार, चंदन कुमार, धीरेन्द्र कुमार, निरंजन कुमार, धर्मप्रकाश, रविश कुमार और स्थानीय पुलिस बल शामिल थे.

कैसे पकड़ी गई यह बड़ी चोरी :

बिहारशरीफ टाउन एरिया के विधुत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी-सह-निरीक्षण दल का गठन किया गया था. दल उपेन्द्र कुमार, पिता- श्री राम नंदन प्रसाद, ग्राम-मुरौरा, थाना-बिहार के आटा चक्की सह राईस मील परिसर में पहुंचा. जांच के क्रम में पाया गया कि उपभोक्ता के द्वारा एलटी मेन लाईन (शिव मंदिर निकट) के तीनों फेज में अधिष्ठापित ऊर्जा मीटर के इनकमिंग सर्विस वायर के अलावा अतिरिक्त पीवीसी तार द्वारा सीधे टोका फंसाकर अर्थात मीटर को बाईपास कर अपने औद्योगिक परिसर में विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी. मीटर को बाईपास करने के कारण वास्तविक खपत की गणना मीटर में नहीं हो रही थी.

3 लाख 65 हजार की राजस्व क्षति :

सहायक विद्युत अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि अभियुक्त का विद्युत संबंध विच्छेदित करते हुए सर्विस तार आंशिक रूप से जब्त कर अधिष्ठापित ऊर्जा मीटर जब्त कर लिया. इस चोरी से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को कुल 365728/- रुपये (तीन लाख पैंसठ हजार सात सौ अट्ठाईस) की राजस्व क्षति हुई है. उन्होंने बताया कि जब्त की गई ऊर्जा मीटर एवं अन्य सामग्री को कार्यालय में सुरक्षित रख लिया गया है. सहायक अभियंता संजीत कुमार के आवेदन पर अभियुक्त उपेन्द्र कुमार के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अधीन प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!