नालंदा में शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान संपन्न, शिक्षकों ने दिखाया ज्यादा उत्साह

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक निर्वाचन में 79.47% और स्नातक में 55.04% वोटिंग

कुल 34,608 मतदाता थे पंजीकृत

बिहारशरीफ: नालंदा जिले में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान पूरा हो गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार के अनुसार शाम तक मिली जानकारी में शिक्षक निर्वाचन में 79.47 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 55.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 34,608 मतदाता पंजीकृत थे। इसमें शिक्षक के 2,778 और स्नातक के 31,830 मतदाता शामिल हैं। इसके लिए शिक्षक के 20 और स्नातक के 37 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

 कहां सबसे ज्यादा मतदाता:

शिक्षक निर्वाचन में बिहारशरीफ केंद्र पर सबसे अधिक 904 मतदाता थे। वहीं स्नातक में चंडी केंद्र पर सर्वाधिक 1,354 मतदाता पंजीकृत थे। इसके बाद एकंगरसराय में 1,231 व 1,229, इस्लामपुर में 975, 975, 980 और नूरसराय में 973 व 974 मतदाता थे।

 

लिंगवार आंकड़ा:

शिक्षक सूची में 2,156 पुरुष, 621 महिला व एक अन्य, जबकि स्नातक में 24,479 पुरुष, 7,349 महिला व दो अन्य मतदाता हैं। शिक्षक में सबसे कम 12 मतदाता परवलपुर में दर्ज थे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!