–-सड़क के पुलिया के नीचे से हुई गिरफ्तारी
— छापेमारी में बाइक और मोबाइल भी जब्त
बिहारशरीफ. पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में भगन बिगहा थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने मिल्कीपर स्थित सोहसराय हॉल्ट की तरफ जाने वाली सड़क पुलिया के नीचे से एक व्यक्ति को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में भगन बिगहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी कुंदन कुमार उर्फ अक्षय कुमार उर्फ अंश कुमार के रूप में की गयी है. छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ 12 पुड़िया ब्राउन सुगर, एक स्मार्टफोन एवं एक बाइक भी हाथ लगी है.








