लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि, एकता और अखंडता के प्रतीक को किया याद

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया और गंगटी हाई स्कूल में पुष्पांजलि कार्यक्रम

जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद ने बताया प्रेरणास्रोत

बिहारशरीफ। भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को बेन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बेन प्रखंड के देवरिया हाई स्कूल और गंगटी हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

अखंड भारत के निर्माता को नमन :

मौके पर बेन प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आजादी के बाद 562 से अधिक देशी रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत की मजबूत नींव रखी थी। उनका दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कई नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद :

इस अवसर पर टुनटुन सिंह, जीतेन्द्र सिंह, कलीम साहब, छात्र जदयू नेता गौतम कुमार, नागमणि प्रसाद, शशि कुशवाहा, लक्ष्मी प्रसाद, शम्भू प्रसाद, सुनील कुमार, जीतू मुखिया, रामेश्वर केवट, उपेन्द्र प्रसाद, सुकांत कुमार, शैलेन्द्र पाल, अवनी कुमार, रौशन कुमार, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार, संजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!