राजगीर महोत्सव में छाईं जीविका दीदियां, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने किया स्टॉल का उद्घाटन

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

–26 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव

-आत्मनिर्भर बनी महिलाओं की दिखेगी झलक

पब्लिक टेल, बिहारशरीफ । राजगीर महोत्सव के प्रांगण में जीविका के स्टॉल का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को दीप जलाकर किया गया। माननीय मंत्री ग्रामीण विकास श्रवण कुमार एवं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्टॉल का शुभारंभ किया।
26 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव में जीविका ने अपने स्टॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही महिलाओं की आजीविका संवर्धन गतिविधियों को प्रदर्शित किया है। स्टॉल पर जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और उद्यमिता से जुड़ी जानकारियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
उद्घाटन के दौरान दोनों अतिथियों ने जीविका दीदियों से आत्मीयता से बात की। उन्होंने दीदियों के उत्पादों को देखा, उनकी मेहनत और लगन की जानकारी ली और उनकी गतिविधियों की जमकर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि जीविका दीदियां आज न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार का नया अवसर मिला है। जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरकर महिलाओं की जिंदगी बदल रही हैं।
महोत्सव में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग जीविका स्टॉल पर पहुंचकर दीदियों के उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!