बिहार राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ, नालंदा का जिला सम्मेलन संपन्न, पंकज कुमार राम बने जिलाध्यक्ष

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, संघर्ष तेज का संकल्प

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ, नालंदा का जिला सम्मेलन शनिवार को जिला महासंघ कार्यालय, बिहारशरीफ में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर वर्ग के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। खुले सत्र का उद्घाटन महासंघ नालंदा के जिलाध्यक्ष साथी जयवर्धन ने किया। इसके बाद प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन जिला महासंघ के जिला मंत्री साथी संजय कुमार द्वारा किया गया। सम्मेलन में धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक एवं अरविंद कुमार, सहायक जिला मंत्री सह चुनाव पदाधिकारी, जिला महासंघ नालंदा की देखरेख में सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी का चयन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुमार राम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित यह सभी पदाधिकारी:
अध्यक्ष: पंकज कुमार राम उपाध्यक्ष: भरत प्रकाश, अभिनाश, मनोज शर्मा, रंजीत कुमार, मो. आरिफ आलम जिला मंत्री: प्रेम कुमार सहायक जिला मंत्री: दीपक कुमार पटेल, श्री पुरारीनाथ संयुक्त मंत्री: सूरज प्रकाश, रमन कुमार, संजय चौधरी, राजेश कुमार, रामकिशोर चौधरी कोषाध्यक्ष: प्रदीप कुमार संघर्ष समिति संघर्ष अध्यक्ष: रितू रंजन उपाध्यक्ष: अनुज कुमार पांडे, रंजन कुमार संघर्ष मंत्री: कुमार आदर्श संयुक्त संघर्ष मंत्री: संजय कुमार-2, सत्यम कुमार राम

 

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!