मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरो में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित, प्रतियोगिता में विजेता सम्मानित

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

-इको क्लब के बच्चों ने लगाया पौधा

– पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बिहारशरीफ. शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरमेरा प्रखंड स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरो में शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम के तहत इको क्लब मिशन फॉर लाइफ 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने बताया कि इको क्लब के नोडल शिक्षक पुरुषोत्तम विश्वास के नेतृत्व में बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में माँ के नाम से पौधारोपण किया. इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया. कार्यक्रम में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. वरिष्ठ शिक्षक शंभू कुमार और लालजी कुमार के नेतृत्व में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान अंकुश कुमार, द्वितीय मुन्नी कुमारी और तृतीय लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया. वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय पूजा कुमारी और तृतीय परी कुमारी विजेता रहीं. सभी विजेताओं को कॉपी-कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मोनी कुमारी, सतीश प्रसाद, सर्वोत्तम कुमार, शंभू कुमार, चंद्रशेखर रविदास, लालजी कुमार एवं चंद्र प्रकाश का सहयोग सराहनीय रहा.

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!