हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नारी शक्ति और युवा ही बनाएंगे विकसित भारत
बिहारशरीफ (नालंदा)। जन सुराज नालंदा जोन की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं बेन प्रखंड जिला परिषद सदस्य पूनम सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटी आँट गांव

स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प दोहराया।

नारी शक्ति और युवा ही बनाएंगे विकसित भारत : पूनम सिन्हा
आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। हजारों शहीदों के बलिदान से यह तिरंगा शान से लहरा रहा है। हमें प्रण लेना होगा कि हम जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश को पहले रखेंगे। आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अगर गांव की बेटियां शिक्षित होंगी, किसान समृद्ध होगा और युवा नशे से दूर रहकर देश सेवा में लगेगा, तभी हमारा भारत

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। आइए, हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और आत्मनिर्भर नालंदा बनाने का संकल्प लें। जय हिंद, जय बिहार। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सेनानियों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को हमें व्यर्थ नहीं जाने देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जन सुराज के कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।










