-18 से 30 वर्ष के 10वीं पास युवा लेंगे भाग
– संयुक्त श्रम भवन में होगा आयोजन
रणजीत, बिहारशरीफ (नालंदा). बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह कैम्प 31 अगस्त को सदर प्रखंड स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय के परिसर में लगाया जाएगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि जॉब कैंप की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है. इस कैम्प में निजी कंपनी राइडर सिक्यूरिटी भाग ले रही है. उन्होंने बताया कि कुल 100 पदों के लिये आवेदन लिये जाने की बात कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कही गयी है. मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी पैकेजिंग एवं प्रोडक्शन हेल्पर के लिये आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन के लिये आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित युवक युवतियों को 18500 प्रतिमाह से लेकर 19500 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने बताया कि इस जॉब कैंप में जिला नियोजनालय सिर्फ बेरोजगार युवक युवतियों को निजी कंपनी में जॉब के लिये सेतु का काम कर रहा है. इसलिये नियुक्ति एवं चयन से संबंधित सभी नियमों एवं शर्तों के लिये कंपनी एवं बेरोजगार युवक युवती जिम्मेवार होंगे.








