चेरों मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, खेलो और सीखो” थीम पर हुई चर्चा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रेष्ठ अभिभावक और स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मानित

सरमेरा (नालंदा)। प्रखंड स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने दी।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अगस्त माह में “खेलो और सीखो थीम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बिहार सरकार की इस सोच पर विस्तार से चर्चा की कि कैसे खेल-खेल में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। अभिभावकों को भी बच्चों को खेल के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।विद्यालय की परंपरा के अनुसार हर महीने संगोष्ठी को सफल बनाने वाले छात्र एवं अभिभावक को प्रशस्ति पत्र एवं राशि देकर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस महीने श्रेष्ठ अभिभावक के रूप में गलुरु देवी एवं बिंदी देवी को तथा स्टूडेंट ऑफ द मंथ के रूप में काजल कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया। मौके पर सतीश प्रसाद, चंद्रशेखर रविदास, मोनी कुमारी, शंभू कुमार, चंद्र प्रकाश, लालजी कुमार, पुरुषोत्तम विश्वास एवं सर्वोत्तम कुमार उपस्थित रहे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!