चेरों में मनाया गया मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार, बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

 

सरमेरा (नालंदा)। प्रखंड स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरों में शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने दी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग एवं शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त आदेशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार मनाया जाता है। जारी कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार आपदा के विभिन्न विषयों पर बच्चों को जानकारी दी जाती है और बचाव के टिप्स बताए जाते हैं। इसी क्रम में इस शनिवार को स्वच्छता थीम पर विशेष चर्चा की गई। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की सफाई, हाथ धोने के तरीके और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही मॉकड्रिल कराकर स्वच्छता के महत्व को प्रायोगिक रूप से समझाया गया। यह आयोजन नोडल शिक्षक सतीश प्रसाद के नेतृत्व में हुआ। मौके पर मोनी कुमारी, चंद्रशेखर रविदास, पुरुषोत्तम विश्वास, लालजी कुमार, सर्वोत्तम कुमार, शंभू कुमार, चंद्र प्रकाश के अलावा मीना मंच एवं बाल संसद के सदस्य उपस्थित थे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!