— एसआइआर के जरिए करोड़ों वोट काटने का आरोप
बिहारशरीफ. संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को शहर में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. विरोध जुलूस भाकपा-माले जिला कार्यालय कमरूद्दीनगंज से निकलकर गांधी पार्क होते हुए पोस्ट ऑफिस मोड़, आलमगंज पहुंचा, जहां सभा आयोजित कर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. पुतला दहन के बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनीलाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग की वोट चोरी के सहारे टिकी है. वोट चोरी कर दिल्ली, बिहार और बंगाल के चुनाव जीते गए हैं. वक्ताओं ने कहा कि एसआइआर के द्वारा करोड़ों वोट काटकर और फर्जी वोट जोड़कर चुनावों में हेराफेरी की जा रही है. उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से मांग की कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए, एसआइआर को रद्द किया जाए, दिल्ली-बिहार-बंगाल के चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराए जाएं.
इस कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, राज्य कार्यालय सचिव पाल बिहारी लाल, किसान सभा के जिलाध्यक्ष वाल्मीकि प्रसाद, किसान नेता जनार्दन प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अरबिन्द प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, ऐक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसूदन शर्मा, अनिल पटेल अधिवक्ता, द्वारिका प्रसाद, रामप्रीत केवट, शिवशंकर प्रसाद, रामू प्रसाद आदि नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.








