अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में स्वच्छता और सर्वांगीण विकास पर हुई खुलकर चर्चा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रेष्ठ अभिभावक व स्टूडेंट ऑफ द मंथ से सम्मानित

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय चेरों में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया. इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने दी. उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में पहुंचे अभिभावकों का चंदन-टीका लगाकर, फूलों की बौछार कर और अल्पाहार देकर भव्य स्वागत किया गया. बच्चों के विकास पर मंथनगोष्ठी में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय में स्वच्छता को लेकर विशेष चर्चा हुई. बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया.

श्रेष्ठ अभिभावक और छात्र सम्मानित :

इस अवसर पर अक्टूबर माह के श्रेष्ठ अभिभावक के रूप में उर्मिला देवी और सुनीता देवी को, वहीं ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के लिए डब्लू कुमार और मुस्कान कुमारी को राशि और प्रशस्ति–पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह सतीश कुमार, मोनी कुमारी, शंभू कुमार और लालजी कुमार के हाथों संपन्न हुआ. कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश, पुरुषोत्तम विश्वास, चंद्रशेखर रविदास, सर्वोत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे.

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!