छात्र छात्रा योजनाओं का लाभ लेकर गढ़ें उज्ज्वल भविष्य : मंत्री श्रवण कुमार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बेन में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल विद्यालय का भव्य उद्घाटन

गुरशरणपुर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंत्री ने किया शुभारंभ

बिहारशरीफ। नालंदा के बेन प्रखंड क्षेत्र के श्री महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, गुरशरणपुर परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मॉडल विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने विद्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रहित में कई योजनाएं चला रही है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पोशाक योजना और साइकिल योजना जैसी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इनसे शिक्षा का रास्ता आसान होगा और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकास की कुंजी है। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार उर्फ पप्पू, जदयू छात्र जिला सचिव गौतम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जीतू मांझी, बीडीओ, प्रधानाध्यापक चंद्रमणि कुमार, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद, लाला जी, मिथिलेश जी, मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार, भगेरन पाल, धुरी मांझी, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!