NH-20 से बजरंगी बीघा सड़क पर हाइट बैरियर से उद्योग मालिकों में हड़कंप, कारोबार ठप होने का खतरा, डीएम से हस्तक्षेप की गुहार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:
सड़क बचाने को बैरियर लगाने का दिया निर्देश
भारी वाहनों की आवाजाही पर लगेगी रोक
बिहारशरीफ (नालंदा)। एनएच-20 से बजरंगी बीघा तक निर्माणाधीन सड़क पर हाइट रेस्ट्रिक्शन बैरियर लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के उद्योग व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चिंता की लहर दौड़ गई है। सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने बैरियर लगाने का निर्देश दिया है, वहीं उद्योग संचालक इसे अपने कारोबार के लिए बड़ी चुनौती बता रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अवर प्रमंडल राजगीर के सहायक अभियंता द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निर्माणाधीन सड़क पर क्षमता से अधिक वजन वाले भारी वाहनों के परिचालन से सड़क को नुकसान की आशंका है। पहले भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन न होने पर अब संवेदक को तत्काल बैरियर स्थापित करने को कहा गया है।
उद्योग मालिकों ने डीएम को दिया आवेदन :
दूसरी ओर, बजरंगी बीघा मार्ग पर संचालित औद्योगिक इकाइयों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर बैरियर निर्माण पर पुनर्विचार की अपील की है। पावापुरी राइस मिल, आरवीसी ट्रेडिंग, आनंदम एग्रो, रामाय एग्रो इंडस्ट्रीज समेत कई प्रतिष्ठान मालिकों का कहना है कि उनका पूरा कारोबार भारी ट्रकों से होने वाली ढुलाई पर टिका है। उद्योग संचालकों का तर्क है कि ट्रकों की आवाजाही बाधित हुई तो कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों का परिवहन ठप हो जाएगा। इसी मार्ग पर कई कोयला आधारित उद्योग भी संचालित हैं, जिनकी आपूर्ति पूरी तरह ट्रकों से होती है। किसी भी तरह का प्रतिबंध स्थानीय उद्योग, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को सीधे प्रभावित कर सकता है।
Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!