थरथरी में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 35 वर्षीय किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:
-चिन्तावन चक के झरहा बधार में हुई दर्दनाक घटना
-शेखपुरा टोला निवासी ललित कुमार की गई जान
-पत्नी और दो मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा के थरथरी प्रखंड क्षेत्र के चिन्तावन चक गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम के अचानक बिगड़ने से झरहा बधार में खेत में काम कर रहे किसान वज्रपात की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान ललित कुमार, 35 वर्ष, पिता अरविंद प्रसाद, निवासी शेखपुरा टोला, ग्राम चिन्तावन चक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ललित खेत में काम कर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। वज्रपात इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़े-दौड़े खेत पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।ललित कुमार अपने पीछे पत्नी खुशबू देवी, 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को छोड़ गए हैं। पति और पिता की असामयिक मौत से पत्नी व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठ रही है।
Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!