बेन के माड़ी गांव में नदी से मिला युवक का शव, लकड़ी लाने गया था घर से; डूबने से मौत

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

28 वर्षीय मुरारी कुमार शनिवार से था लापता

रविवार की सुबह नदी में तैरता मिला शव

बिहारशरीफ (नालंदा)। बेन थाना क्षेत्र के माड़ी गांव में रविवार को नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्वर्गीय ईश्वर मांझी के 28 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। शव मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।मृतक के भाई गुड्डू मांझी ने बताया कि मुरारी शनिवार सुबह खाना बनाने के लिए खंधा की ओर लकड़ी लाने गया था। लकड़ी लेकर घर लौटा और भोजन करने के बाद दोबारा लकड़ी लाने निकल गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।रविवार को परिजन बेन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीण ने सूचना दी कि नदी में एक शव पानी के ऊपर तैर रहा है। परिजन दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मुरारी कुमार के रूप में की। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। बेन थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!