ट्रैक्टर ने 14 वर्षीय छात्रा को 100 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम़, बहन के घर जा रही थी

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आई़ परिवार में छोटी थी

गांव में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम

बिहारशरीफ (नालंदा)। दीपनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 14 वर्षीय छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतका की पहचान गंगा बिगहा गांव निवासी रमेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री रत्नशीला कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रत्नशीला तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। वह गांव के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में होशियार थी। इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक नजर में समझें पूरी घटना :

मृतका के भाई रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह रत्नशीला साइकिल से अपनी बहन के घर दीपनगर बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!