प्रशिक्षित सर्पमित्र अब वैज्ञानिक तरीके से करेंगे रेस्क्यू
90 प्रतिशत सांप विषहीन, पारिस्थितिकी के लिए जरूरी
बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले में सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू, जन-जागरूकता और सर्पदंश की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिले भर के प्रशिक्षित सर्पमित्रों की आधिकारिक संपर्क सूची जारी कर दी गई है। वन विभाग के अनुसार जिले में पाए जाने वाले 90% से अधिक सांप विषहीन और हानिरहित होते हैं। सांप प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो चूहों जैसे कीटों की संख्या नियंत्रित कर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घर, खेत या आसपास सांप दिखने पर उसे मारें नहीं। सुरक्षित दूरी बनाकर उस पर नजर रखें और तुरंत अपने नजदीकी सर्पमित्र को सूचना दें। जिले के सर्पमित्र अब वन विभाग से प्राप्त प्रशिक्षण, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ वैज्ञानिक तरीके से रेस्क्यू कर रहे हैं। अधिकांश सर्पमित्र स्वैच्छिक सेवा दे रहे हैं। ऐसे में रेस्क्यू के लिए आने पर उनके समय, श्रम और यात्रा व्यय के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील भी की गई है।
जिले मे सर्पमित्र संपर्क सूची:
नूरसराय: संतोष सपेरा 8084895682, अनिल सपेरा 7670521543, राहुल कुमार 7544840244 सिलाव: संजीत सपेरा 9060697193, शत्रुधन सपेरा 8271323981 परवलपुर: दयानाथ सपेरा 9204548821 थरथरी: दीपक कुमार 8084895682 वेन: अशोक सपेरा 9060923545, संटू सपेरा 8294365513, सातो नट 6204962378 चंडी: उषा देवी 9955643124 बढ़ौना-चंडी: बुलेट कुमार 7464035164 राजगीर: शिवनाथ कुमार 8873357124, सुनील कुमार 7463838212 वारिसलीगंज-नवादा: मंटू सपेरा 6200373374









