राजगीर-इस्लामपुर पथ पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों गहरे दोस्त थे

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

छबिलापुर थाना क्षेत्र के नीमापुर मोड़ के पास हादसा

खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे दोनों दोस्त

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले के राजगीर-इस्लामपुर राजकीय उच्च पथ एसएच-71 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छबिलापुर थाना क्षेत्र के नीमापुर मोड़ के समीप हुआ।पुलिस के अनुसार गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के निमथू-चौसंडी गांव निवासी मो. शफीक अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र मो. समीर अंसारी और मो. अकबर के 18 वर्षीय पुत्र मो. अरबाज बाइक से राजगीर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। दोनों सहपाठी थे और साथ-साथ पढ़ाई करते थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी टूट गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ दोनों युवकों को देखा और तुरंत छबिलापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!