हिलसा में पटेल समाज की बैठक: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में दिलीप-रंजन को समर्थन देने पर बनी सहमति

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

सामाजिक एकता, शिक्षा प्रसार और युवा भागीदारी पर जोर

चुनावी रणनीति तैयार करने का लिया संकल्प

बिहारशरीफ (नालंदा)। रविवार को हिलसा शहर के चिकसौरा रोड स्थित एक उत्सव हॉल में पटेल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बृजनंदन प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रवीण कुमार विद्यार्थी ने किया।बैठक में स्नातक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप कुमार, डॉ. रंजन कुमार सहित समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य फोकस आगामी पटना स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन पर रहा। मंच के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रंजन कुमार प्रत्याशी होंगे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने और चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए

वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। कहा गया कि समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने स्नातकों, शिक्षकों और समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

इन सभी गणमान्य की रहीं उपस्थिति :

बैठक में रेखा कुमारी, विमलेश कुमार भोली, लक्ष्मण कुमार, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, हरेराम, प्रमोद कुमार, मनोरंजन कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, पिंकू पटेल, सुभाष बाबा, मनोज राइफल, जितेंद्र कुमार, साहिल पटेल, राजीव कुमार गुड्डू रंगीला, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार, रामशरण सिंह, उपेंद्र कुमार, राजमोहन प्रसाद, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित पटेल समाज के पदाधिकारी, शिक्षक, स्नातक मतदाता और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!