बेन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सीओ ने लगाया जनता दरबार, 17 आवेदनों में से 14 का निष्पादन

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ (नालंदा). बेन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं. अंचलाधिकारी सुभाष कुमार चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए थे. प्राप्त आवेदनों में से 14 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष बचे आवेदनों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जनता दरबार में अंचल निरीक्षक सह राजस्व पदाधिकारी संजय सिन्हा ने भी आवेदनों के निष्पादन कार्य में सहयोग किया. अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य राजस्व से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में आकर आवेदन दे सकते हैं.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!