बेन प्रखंड में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास, पंचायत भवनों से लेकर थाना तक फहराया गया तिरंगा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ (नालंदा)। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेन प्रखंड में देशभक्ति का माहौल रहा। प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों, पंचायत भवनों और थाना परिसर में गरिमापूर्ण तरीके से ध्वजारोहण किया गया। अकौना पंचायत भवन में

मुखिया अभय कुमार सिंह, खैरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता व जदयू नेता राजेश कुमार, बारा पंचायत भवन में मुखिया अंकित कुमार ने तिरंगा फहराया। वहीं बेन प्रखंड जदयू कार्यालय में अध्यक्ष एवं बीस सूत्री क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष अरविंद पटेल और बेन थाना परिसर में

थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जवानों ने सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की

शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे प्रखंड में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

 

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!