भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और बेटी की मौत,बेटा घायल

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बच्चों को पत्नी से मिलाने ससुराल जा रहे थे कमलेश

परिवार में कोहराम, मेयार और तरौरा गांव में मातम

रणजीत,बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान

नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी स्व. रामजी राम के 36 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार और उनकी चार वर्षीय पुत्री शिवांशी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में कमलेश का आठ वर्षीय पुत्र रियांश गंभीर रूप से घायल है। मृतक के बड़े भाई बबलू राम ने बताया कि कमलेश अपनी पत्नी से बच्चों को मिलाने के लिए बाइक से पटना जिले के तरौरा गांव जा रहे थे। उनकी पत्नी बिहार पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में तरौरा में तैनात हैं।

परिऔना के पास मारी टक्कर :

जैसे ही वे परिऔना गांव के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश और शिवांशी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस ने पूरी घटना की शुरू की जांच :

सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। घायल रियांश का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एक साथ पिता और बेटी की मौत से मेयार और तरौरा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!