बिजली चोरों पर विभाग का शिकंजा, ताबड़तोड़ छापेमारी में 6 उपभोक्ता धराए

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

2.31 लाख रूपये जुर्माना, अवैध टेपिंग से बिजली चोरी

बिहारशरीफ (नालंदा). बिजली चोरी कर घर, दुकान और फैक्ट्री संचालित एवं रोशन करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग की गठित विशेष छापेमारी टीम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर कुल छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा है. बिहारशरीफ टाउन वन के एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि नई सराय विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जूनियर इंजीनियर नवलेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम में जेई नवलेश कुमार के अलावे रितेश कुमार, चंदन कुमार, धीरेंद्र कुमार, धर्म प्रकाश एवं रविश कुमार बिजली कर्मी शामिल थे. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उपभोक्ता मीटर को बायपास कर एवं सर्विस वायर में अवैध टेपिंग कर बिजली चोरी करते पाए गए. विभाग ने सभी के खिलाफ राजस्व क्षति की भरपाई के लिए भारी जुर्माना लगाते हुए संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इन सभी के उपर जुर्माना व प्राथमिकी :

बिहारशरीफ टाउन वन के एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर मोहल्ला निवासी अजय गोप पर 24,228 रुपये, भागन बिगहा थाना क्षेत्र निवासी छोटे लाल पर 49,149 रुपये, बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सुनील कुमार पर 25,896 रुपये और दूसरे सुनील कुमार पर 18,370 रुपये, टिकुलीपर मोहल्ला निवासी घोली देवी पर 14,354 रुपये एवं पूनम कुमारी पर 99,873 रुपये जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस प्रकार कुल 2 लाख 31 हजार से अधिक के राजस्व क्षति का आकलन कर जुर्माना लगाया गया है. सभी के विरुद्ध जेई नवलेश कुमार द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इधर, बिहारशरीफ टाउन डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि राजस्व क्षति की भरपाई और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों में हड़कंप मच गया है.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!