बिहारशरीफ नगर परिषद के अंतिम चेयरमैन अरुण कुमार उर्फ अद्दू बाबू का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

नगर  विधायक समेत प्रबुद्ध लोगों ने निधन पर जताया शोक 

राजद के टिकट पर लड़ चुके थे बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव

रणजीत पटेल,बिहारशरीफ. बिहारशरीफ नगर परिषद के अंतिम चेयरमैन और राजद के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार उर्फ अद्दू जी का रविवार की दोपहर निधन हो गया. वह शहर के आशा नगर मोहल्ला के निवासी थे. उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. अरुण कुमार उर्फ अद्दू बिहारशरीफ की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम थे. जब बिहारशरीफ नगर परिषद था, उस समय वह इसके अंतिम चेयरमैन के रूप में शहर की सेवा कर चुके थे. नगर परिषद से नगर निगम बनने से पहले तक उन्होंने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी. वह न सिर्फ स्थानीय निकाय की राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि विधानसभा की राजनीति में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी. वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बिहारशरीफ विधानसभा

क्षेत्र से प्रत्याशी भी रह चुके थे. सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वह हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय थे. उनके निधन पर बिहारशरीफ के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राजद सहित विभिन्न दलों के नेताओं, पूर्व पार्षदों और नगर निगम के वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को बिहारशरीफ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

विधायक डॉ़ सुनील समेत इन लोगों ने जताया शोक : 

इनके आकस्मिक निधन पर बिहारशरीफ नगर विधायक डॉ़ सुनील कुमार, नगर निगम के पूर्व मेयर सुधीर कुमार, जदयू नेता शशिकांत कुमार उर्फ टोनी,  वार्ड पार्षद संजय कुमार आजाद, नीरज कुमार उर्फ डब्ल्यू, रंजय कुमार, कुशवाहा समाज के नेता शिवकुमार कुशवाहा,  भरावपर निवासी व अधिवक्ता पवन कुमार व अशोक कुमार वर्मा उर्फ नेता जी, वुल्लक कुआं निवासी जितेंद्र नारायण वर्मा उर्फ बबलू जी व सत्येंद्र कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना जी, जदयू नेता संजय कुशवाहा, डॉ़ धनंजय कुमार कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक जताया है़

 

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!