ताबड़तोड़ कार्रवाई से अन्य फरार अभियुक्तों में हड़कंप
बिहारशरीफ. बेन थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन वारंटी समेत चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में बेन थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीन वारंटियों में चंद्रदीप प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, पिता – स्वर्गीय रामदेव प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, उम्र – 50 वर्ष, पिता – स्वर्गीय चांदो प्रसाद, मोहम्मद इब्राहिम, उम्र – 60 वर्ष, पिता – इस्लाम मियां, सभी ग्राम खैरा शामिल है. इसी प्रकार एक अन्य दर्ज मामले में प्रवेश राम, उम्र – 50 वर्ष, पिता- कमलेश्वर राम, ग्राम- कृपागंज को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, इस कार्रवाई के बाद फरार चल रहे वारंटियों समेत अन्य मामले में बांछित अभियुक्तों में गिरफ्तारी के भय से हड़कंप मच गया है.









