श्री श्री 108 मणिराम बाबा लंगोट मेला : 29 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा, तैयारी तेज

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

डीएम-एसपी ने किया अखाड़ा ग्राउंड का निरीक्षण

मेला को लेकर सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

बिहारशरीफ. आगामी श्री श्री 108 मणिराम बाबा लंगोट अर्पण एवं लंगोट मेला 2026 को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शनिवार को बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड व आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया. 29 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के मद्देनजर डीएम ने विधि-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियों को परखा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरी कर ली जाएं. विशेष सफाई अभियान, अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया.

मेले में सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद :

एसपी भारत सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती का आदेश दिया. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. डीएम ने कहा कि प्रशासन और मेला समिति के सहयोग से इस बार भी मेला सुरक्षित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा. निरीक्षण में नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, अपर समाहर्ता, एसडीओ बिहारशरीफ, वरीय उप समाहर्ता प्राची रिया, विशेष कार्य पदाधिकारी और मेला आयोजन समिति के सदस्य एवं बीजेपी नेता सतीश प्रसाद आदि मौजूद रहे.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!