हरनौत की बेटी अंशु प्रकाश ने रचा इतिहास: नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक 11944

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

परबलपुर प्रखंड के नाजिर ओमप्रकाश की पुत्री को सफलता

ओबीसी कैटेगरी में 5426वीं रैंक,परिवार में खुशी की लहर

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरी है. बहादुरपुर गांव की होनहार बेटी अंशु प्रकाश ने नीट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. परबलपुर प्रखंड कार्यालय में प्रधान लिपिक सह नाजिर के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश की पुत्री अंशु ने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. सभी ने अंशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

बचपन से ही रही मेधावी :

अंशु प्रकाश ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 11944 और ओबीसी कैटेगरी में 5426वीं रैंक प्राप्त की है. अंशु की माता किरण प्रकाश और पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है. अंशु ने आरपीएस हाई स्कूल बिहारशरीफ से हाई स्कूल और महात्मा बुद्ध महाविद्यालय पतुआना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई अच्छे अंकों से पूरी की.

सफलता का मंत्र: अनुशासन और निरंतर अभ्यास :

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अंशु ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कठिन मेहनत को दिया. अंशु ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और नियमित अध्ययन से कोई भी परीक्षा पास की जा सकती है. उन्होंने भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया है. अंशु की इस कामयाबी से उनके गांव बहादुरपुर, परिवार, शिक्षकों और परबलपुर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों में जश्न का माहौल है.

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!