हिलसा थाना में गरिमामय पीपिंग समारोह: दो जवान बने एएसआई, थानाध्यक्ष ने कंधों पर सजाए सितारे

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

पीटीसी पास जंगबहादुर और शशि कपूर को पदोन्नति

पदोन्नति सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी : थानाध्यक्ष

बिहारशरीफ (नालंदा)। हिलसा थाना परिसर में रविवार को पीपिंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पीटीसी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले दो पुलिस जवानों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने जंगबहादुर सिंह एवं शशि कपूर के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें अलंकृत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी का प्रतीक है। थानाध्यक्ष ने पदोन्नत अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील, ईमानदार और निष्पक्ष रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने तथा नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पदोन्नत साथियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में खुशी और गर्व का माहौल रहा। इस मौके पर दारोगा दीपक कुमार, दारोगा नीरज कुमार, दारोगा शिल्पी राणा, धर्मदेव महतो, प्रिंस कुमार समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!