आदमपुर में भक्ति की बही बयार: 501 कलशों से निकली भव्य कलश यात्रा, गाजे-बाजे के साथ हुआ अखंड कीर्तन का शुभारंभ

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

महादेव स्थान पर 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद-पेयजल की व्यवस्था

गिरियक (नालंदा)। गिरियक प्रखंड के आदमपुर गांव शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। यहां 501 कलश के साथ महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, जयघोष और भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और इसके साथ ही 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ।पुजारी पंडित पवन पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, रंजन पाण्डेय एवं राजीव पाण्डेय ने बताया कि 501 श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्धारित स्थल से जल भरकर महादेव स्थान पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ‘हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे’ की धुन के साथ अखंड कीर्तन शुरू हुआ। यह कीर्तन शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू होकर अगले दिन समापन तक अनवरत चलेगा। इस दौरान भजन-कीर्तन, भगवान की आराधना एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे गांव में उत्सव जैसा माहौल है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन में भाग लेने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार एवं एएसआई अवधेश कुमार सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे। कलश यात्रा में अमन शर्मा, रवि कुमार, मुकेश, पप्पू यादव, गजेंद्र, शत्रुघ्न, अजीत, मुना कुमार, अजय, नित्यानंद, अंकित पंडित, बबलू समेत आदमपुर के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!