बिहारशरीफ (नालंदा)। एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने बीते 13 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदू बिगहा टांडपर गांव में हुई युवक की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि गांव के ही विजय पासवान के 26 वर्षीय पुत्र अजय पासवान की पड़ोसियों से गली और नाला के विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ असामाजिक तत्वों को बुलाकर अजय पासवान की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बेहोश होने के बाद भी आरोपियों ने उसकी सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
एनसीपी ने की 3 मांगें :
एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस निर्मम हत्या में शामिल अपराधियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो एनसीपी आंदोलन छेड़ेगी।









