चोरसुआ पंचायत सरकार भवन बना आदर्श मॉडल, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश हुए प्रभावित

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

विकास मांगों पर दिया सहयोग का भरोसा

गिरियक में मुखिया चंदन कुमार ने किया स्वागत

पुलिया, पक्की सड़क व त्रिवेणी धाम सौंदर्यीकरण की मांग

बिहारशरीफ। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गिरियक प्रखंड की चोरसुआ पंचायत का दौरा किया। पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान वे इसके सौंदर्यीकरण, स्वच्छ परिसर और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से खासे प्रभावित दिखे। मंत्री ने कहा कि चोरसुआ भवन राज्य की अन्य पंचायतों के लिए एक आदर्श मॉडल है, यहां की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए।चोरसुआ पहुंचने पर मुखिया चंदन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पंचायतों को प्रशासन और विकास का मजबूत केंद्र बना रही है। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों में बेहतर समन्वय जरूरी है।मुखिया चंदन कुमार ने भवन के पास नदी पर पुलिया निर्माण, कृषि क्षेत्रों तक पक्की सड़क, त्रिवेणी धाम के सौंदर्यीकरण, कन्या विवाह मंडप निर्माण और विशेष पैकेज की मांग रखी। मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास में हरसंभव सहयोग मिलेगा।इस दौरान मंत्री ने परिसर में पीपल का पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। इसके बाद वे नवादा रवाना हो गए।मौके पर रालोमो प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिभा रानी कुशवाहा, बीपीआरओ रंजीत कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन शिक्षक रोहित कुमार ने किया।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!