दर्दनाक हादसा: शौच के लिए गई दिव्यांग बुजुर्ग महिला की पोखर में डूबने से मौत, फिसलन भरे किनारे पर संतुलन बिगड़ गया

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बैसाखी के सहारे गई थीं पोखर किनारे

शव बरामद होते ही गांव में पसरा मातम

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिपाह गांव निवासी स्वर्गीय दुखी महतो की पत्नी जनक देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सोमवार को बताया कि जनक देवी रविवार शाम शौच के लिए गांव के पोखर के पास गई थीं। वह दिव्यांग थीं और बैसाखी के सहारे चलती थीं। आशंका है कि पोखर के फिसलन भरे किनारे पर बैसाखी से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चली गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई।खोजबीन शुरू की गई तो पोखर के किनारे उनकी बैसाखी पड़ी मिली। अनहोनी की आशंका से परिजन घबरा गए। ग्रामीणों की मदद से पोखर में तलाश की गई, जहां से जनक देवी का शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दीपनगर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से डूबकर मौत की बात सामने आ रही है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!