नालंदा में खूनी वारदात: पति ने लोहे की रॉड से पत्नी के माथे पर किया वार, बेड पर मिला शव; आरोपी पंकज मौके से फरार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

रहुई गांव के वार्ड-1 में सनसनी, घटनास्थल सील

आरोपी की गिरफ्तारी के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रहुई थाना क्षेत्र के रहुई ग्राम के वार्ड नंबर-1 में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव घर में बेड पर खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान पंकज राम की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बिहारशरीफ सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रहुई थाना को सूचना मिली थी कि वार्ड-1 में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने पर मामला पूरी तरह सत्य पाया गया।

लोहे की रॉड से माथे पर किया वार :

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पति पंकज राम ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी पिंकी देवी के माथे पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंकज मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल सील, फॉरेंसिक टीम जुटी :

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह संरक्षित कर लिया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया गया है। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस आरोपी पंकज राम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने बताया कि मामले में तेजी से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!