दर्दनाक हादसा: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख किया सड़क जाम

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

सड़क हादसे में घायल ने पीएमसीएच में तोड़ा दम

जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग घंटों ठप

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के बाईपास पर रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डिलीवरी बॉय की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी महेंद्र ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजू फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। रविवार को सामान की डिलीवरी कर घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।

एक नजर में समझें पूरी घटना :

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्थावां बाईपास पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही वैलेनो कार ने मोटरसाइकिल सवार राजू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजू को तुरंत रेफरल अस्पताल, अस्थावां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस-मुखिया के आश्वासन पर हटा जाम:

मंगलवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह पुनि सत्यम कुमार मौके पर पहुंचे। नेपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार और रहुई पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

 

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!