बिहार विधानसभा में गूंजा बिहारशरीफ का दर्द: विधायक डॉ. सुनील कुमार ने उठाया पंचाने नदी की गाद और रिवर फ्रंट विस्तार का मुद्दा, बबूरबन्ना तक बढ़े कोसुक रिवर फ्रंट

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

देवीसराय से रहुई तक हो गाद सफाई,

सरकार ने डीपीआर का दिलाया भरोसा

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहारशरीफ नगर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शहर की वर्षों पुरानी बाढ़ व जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाली पंचाने नदी में गाद जमा होने से बरसात में जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। इससे कई मोहल्लों में बाढ़ व जलजमाव से लोग परेशान होते हैं।डॉ. कुमार ने सरकार से देवीसराय से सोहसराय होते हुए रहुई तक पंचाने नदी की व्यापक गाद सफाई कराने की मांग की, ताकि शहरवासियों को स्थायी राहत मिले। साथ ही उन्होंने कोसुक में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का विस्तार बिहारशरीफ, सोहसराय होते हुए बबूरबन्ना मोहल्ला तक करने की भी मांग सदन में रखी। उनका कहना था कि इससे नदी संरक्षण, सौंदर्यीकरण के साथ पर्यटन, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग ने इसे नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजने पर सहमति दी। नगर विकास मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि रिवर फ्रंट विस्तार के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार कराया जाएगा। पंचाने नदी की गाद सफाई पर भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। डॉ. कुमार ने सकारात्मक आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का आभार जताया और कहा कि वे बिहारशरीफ के विकास के मुद्दे आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!