बेन पुलिस का सख्ती भरा अभियान: पटेल चौक पर थानाध्यक्ष रविराज के नेतृत्व में चली सघन वाहन जांच

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिना हेलमेट, तीन सवारी व अवैध हथियारों पर निगरानी

एसपी भारत सोनी के निर्देश पर चलाया गया अभियान

बिहारशरीफ (नालंदा)। अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के लिए शनिवार को बेन थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष रविराज कुमार ने किया। थानाध्यक्ष रविराज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के दिशा-निर्देश पर थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों और वाहन चलाते समय जूते नहीं पहनने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गई।थानाध्यक्ष ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!