नशे में धुत चालक फरार, ट्रैक्टर जब्त
मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग
रणजीत – Mob – 8789449308
बिहारशरीफ (नालंदा )। मानपुर थाना क्षेत्र के *सिंगथु गांव* में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने मुआवजा व दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब *तीन घंटे तक सड़क जाम* कर दिया।
साइकिल पर जा रहे थे दोनों दोस्त
मृतकों की पहचान *विशुनपुर निवासी रामभजन चौहान के 8 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार* और *सिंगथु निवासी रंजीत चौहान के 6 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार* के रूप में हुई है। ऋषिकेश अपने ननिहाल सिंगथु टाड़ापर में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त पंकज के साथ एक ही साइकिल पर सवार होकर सिंगथु हाई स्कूल के पास मामा गौतम कुमार के यहां ट्यूशन जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में था और बच्चों को रौंदते हुए भाग निकला।

ग्रामीणों में आक्रोश, लगाया जाम
घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शाम 4 से 7 बजे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई
*सदर एसडीपीओ-1 अमरनाथ* ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।









