कतरीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 399 सिम कार्ड और 6 मोबाइल के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

गिरियक थाना कांड में फरार चल रहा था आरोपी

तीन मंजिला मकान से हुई गिरफ्तारी

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कतरीसराय थाना पुलिस ने गिरियक थाना कांड में वांछित एक आरोपी को 399 सिम कार्ड, 6 मोबाइल फोन और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते 28 जुलाई को थानाध्यक्ष कतरीसराय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गिरियक थाना कांड संख्या 342/24 के वांछित अभियुक्त को अहियाचक से लाल बिगहा जाने वाली रोड पर स्थित एक तीन मंजिला मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुजीत कुमार उम्र 32 वर्ष, पिता अर्जुन प्रसाद, साकिन लोहराजपुर, थाना कतरीसराय, जिला नालंदा के रूप में हुई है।

बरामदगी में मिले अहम सुराग :
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है जिसमें 06 विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन 399 सिम कार्ड – विभिन्न कंपनियों के 04 पेन ड्राइव 01 एयरटेल पेमेंट्स बैंक का एटीएम कार्ड शामिल है। बरामद सभी सामानों को विधिसम्मत जप्त कर लिया गया है और मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में पुअनि धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, थानाध्यक्ष कतरीसराय, पुअनि मुकुंद भारती, सअनि धर्मेंद्र कुमार, सअनि मुकेश कुमार और कतरीसराय थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।नालंदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध से संबंधित सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!