बिहार पशु चिकित्सा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण, निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि पशुपालकों की

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

पशुपालकों की सेवा में और अधिक समर्पण का संकल्प

सेवानिवृत्त चिकित्सको व अधिकारियों का सम्मान

पटना ( बिहार )। बिहार पशु चिकित्सा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह पटना में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, भा.प्र.से. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और कार्यक्रम की गरिमा

बढ़ाई। समारोह में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पशु चिकित्सा सेवा को और बेहतर बनाने तथा पशुपालकों के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

अतिथियों के संबोधन से बढ़ा उत्साह :

मुख्य अतिथि उज्ज्वल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में संघ की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस

अवसर पर डॉ. एस.के. ठाकुर, डॉ. दिनेश कुमार जौनपुरी, डॉ. एस.पी. शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. जे.एन. सिंह और डॉ. ओबेदुल्ला सर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और सेवा भाव से काम करने की प्रेरणा दी।

डॉ. विनोद मुक्ता ने अतिथियों का किया स्वागत :

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मुक्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों, सेवानिवृत्त पशु चिकित्सकों, पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों और चिकित्सक साथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संघ पशुपालकों की समस्याओं के समाधान और पशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे और इसे सफल एवं यादगार बनाने में अपना योगदान दिया।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!