बिहारशरीफ नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 8 दिन बाद शहर में फिर लौटी सफाई व्यवस्था

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

आज से गलियों में झाड़ू लगाने का कार्य

कल से शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा संग्रह

रणजीत, Mob. 8789449308.

बिहारशरीफ (नालंदा)। आठ दिनों से ठप पड़ी बिहारशरीफ शहर की सफाई व्यवस्था आखिरकार पटरी पर लौट आई है। नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार रात समाप्त हो गई। इसके बाद रात से ही कूड़ा उठाव का काम शुरू कर दिया गया।

आज शुक्रवार की सुबह से सफाईकर्मी शहर की गलियों और मोहल्लों में झाड़ू लगाने में जुट गए। वहीं डोर-टू-डोर कचरा संग्रह का कार्य शनिवार से शुरू किया जाएगा। हड़ताल खत्म होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। पिछले एक सप्ताह से कचरे और सड़ांध से परेशान लोग अब सफाई होते देख खुश हैं।

प्रमुख सड़कों से शुरू हुआ कचरा उठाव:
नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि सबसे पहले शहर के प्रमुख पथों और बाजार क्षेत्रों से कचरा उठाकर डंपिंग करने का निर्देश दिया गया है। ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द गंदगी से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि कचरा उठाव के तुरंत बाद वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इससे दुर्गंध और संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकेगा।

नगर निगम केसिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हड़ताल के दौरान जमा हुए कचरे को दो-तीन दिनों में पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। इसके बाद सफाई व्यवस्था को पहले की तरह नियमित कर दिया जाएगा।

Shubham Singh
Author: Shubham Singh

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!