सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल,छापेमारी में कट्टा और शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

गोडिहा गांव में दहशत फैलाने का प्रयास

पुलिस ने घर की घेराबंदी कर की कार्रवाई

बिहारशरीफ (नालंदा)। नूरसराय थाना क्षेत्र के गोडिहा गांव में हथियार लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी कर दो अवैध देशी कट्टा और 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने वीरसेन पासवान और उसके नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नूरसराय थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार वीरसेन पासवान को न्यायालय और नाबालिग को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है।छापेमारी टीम में वीरज कुमार पुरी, रणवीर कुमार, सुमन सौरभ, सत्य प्रकाश पाल, रौशन कुमार सहित नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

सोशल मीडिया पर भय पैदा करने वाला वीडियो :

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 1:50 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में एक लड़का हाथ में हथियार लहराते हुए ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बनाने का प्रयास करता दिख रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। महाल चौकीदार और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान गोडिहा निवासी वीरसेन पासवान के पुत्र के रूप में की गई।

घर की घेराबंदी में कट्टा और शराब बरामद :

पहचान के बाद पुलिस टीम ने आरोपित के घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही घर से दो लोग भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने वीरसेन पासवान, पिता स्व. रामअवतार पासवान को पकड़ लिया, जबकि दूसरा लड़का छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घर की तलाशी में उत्तरी कमरे से दो देशी कट्टा और 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया। बाद में अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध कर लिया गया।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!