सिद्धनाथ मंदिर (वैवागिरी पर्वत) में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जलाभिषेक

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

बिहारशरीफ (नालंदा): श्रावण मास के पावन अवसर पर राजगीर के ऐतिहासिक वैवागिरी पर्वत स्थित महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2026 की सोमवारी का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं सुलभ जलाभिषेक किया।

जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी , राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , राजगीर स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की कमान संभाले हुए थे।
जिला प्रशासन नालंदा, राजगीर क्षेत्र में पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है। साथ ही, मेले के सफल एवं सुरक्षित संचालन में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।
प्रशासन आगे आने वाली सोमवारी एवं पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!