सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों और भूमिहीनों का : श्रवण कुमार, मंत्री ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा बासगीत पर्चा

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

घर बनाने के लिए मिली जमीन की बंदोबस्ती

पर्चा के बाद मिलेगा आवास योजना का लाभ

बिहारशरीफ (नालंदा)। ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने बुधवार को बेन अंचल कार्यालय के सभागार भवन में आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को अपने घर बनाने के लिए जमीन की बंदोबस्ती के कागजात सौंपे गए। पर्चा पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए जमीन मिल गई है।

इन पंचायतों के लाभुकों को मिला पर्चा :

वितरण कार्यक्रम में एकसारा पंचायत के प्रदीप रविदास, नोहसा पंचायत के नोहसा गांव की देववंती देवी, सोना देवी, कुतलूपुर गांव की नीलम देवी, चिंता देवी, मालती देवी, सुदमीया देवी, शिल्पी देवी व खुशबू कुमारी शामिल रहीं। वहीं अकौना पंचायत के जनारो गांव के चंद्रिका मांझी, दौलती देवी, सुलेखा देवी, मुनिरक मांझी व रुधा देवी तथा मैंजरा पंचायत के आजाद नगर निवासी कारी देवी, मंजू देवी, रूबी देवी, देववंती देवी, ममता देवी और नेहा देवी को भी बासगीत पर्चा प्रदान किया गया।

पर्चा के बाद आवास योजना का भी मिलेगा लाभ :

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकारी खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों और भूमिहीनों का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बासगीत पर्चा मिलने के बाद इन लाभुकों को आगे आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि वे पक्का मकान बनाकर सुरक्षित जीवन यापन कर सकें।

कार्यक्रम में इन सभी की मौजूदगी :

कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शैलेंद्र कुमार, टुनटुन सिंह, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सुधीर प्रसाद, छात्र ज़िला सचिव गौतम कुमार, जीतू मांझी, रणवीर सिंह, नीरज कुमार,भागेरन पाल, धुरी माझी व ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!