बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी : पूनम सिन्हा, प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर नालंदा में भी मना बांकीपुर विजय उत्सव

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लगाया रंग-अबीर

रणजीत, बिहारशरीफ (नालंदा)। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बुधवार को नालंदा में बांकीपुर विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के हनुमान कोल्ड स्टोरेज के समीप बाइपास स्थित जनसुराज जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसुराज से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर और मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा।

बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी : पूनम सिन्हा

इस मौके पर नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी सह बेन प्रखंड जिला परिषद सदस्या पूनम कुमारी सिन्हा ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं है। सही सोच, सही लोग और सामूहिक प्रयास के बल पर जनसुराज ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए जनसुराज से जुड़े सभी कार्यकर्ता और इस विचारधारा से जुड़े लाखों लोग बधाई के पात्र हैं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई :

विजय उत्सव कार्यक्रम में जनसुराज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा देवी व मोहित कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में पूरे बिहार में जनसुराज के विस्तार की नींव साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि जनसुराज के विचार को घर-घर तक पहुंचाकर बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!