_नोडल शिक्षक सतीश प्रसाद ने कराया मॉकड्रिल
मीना मंच और बाल संसद की रही अहम भूमिका
बिहार शरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के
मनोरंजन मध्य विद्यालय, चेरो में शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूब ने दी।
नाव दुर्घटना और बचाव पर हुआ मॉकड्रिल :
प्रधानाध्यापक ने बताया कि नोडल शिक्षक सतीश प्रसाद के नेतृत्व में इस सप्ताह नाव दुर्घटना एवं इससे बचाव विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बच्चों को बताया गया कि नाव पर सवार होते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, लाइफ जैकेट का उपयोग कैसे करना चाहिए और डूबने की स्थिति में दूसरों की मदद कैसे की जा सकती है जानकारी के बाद बच्चों के बीच मॉकड्रिल भी कराया गया, ताकि वे आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम को मीना मंच एवं बाल संसद के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

हर शनिवार होता है आयोजन :
प्रधानाध्यापक नकी हसन अय्यूबी ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग एवं शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए पहले से तैयार करना है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनी कुमारी, सर्वोत्तम कुमार, लालजी कुमार, पुरुषोत्तम विश्वास, चंद्रशेखर रविदास, शंभू कुमार एवं चंद्र प्रकाश का सहयोग सराहनीय रहा।








