केरल लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल जब्त

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

फर्जी लॉटरी का लालच देकर वसूलते थे रुपये

साइबर थाना की टीम को मिली बड़ी सफलता

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी हृदय कांत के निर्देश पर कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिगहा गांव में की गई। साइबर थानाध्यक्ष ऋषभ आनंद ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर केरल लॉटरी के फर्जी विज्ञापन तैयार कर लोगों को आकर्षक इनाम का झांसा देते थे। वे फर्जी टिकट और दस्तावेज भेजकर लोगों का विश्वास जीतते थे और फिर अलग-अलग बहानों से रुपये मांगते थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामपुर के सकरी निवासी प्रवीण कुमार और गोवर्धन बिगहा के प्रेम कुमार, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, संदीप कुमार और इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी जांच से अन्य ठगों और लेन-देन का पता लगाया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि लॉटरी या इनाम के लालच वाले मैसेज पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और अनजान खाते में पैसे न भेजें।

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!