STF-DIU के साथ पुलिस की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
लोहे की खिड़की-दरवाजा बनाने की आड़ में चल रहा था धंधा
;देशी कट्टा, ड्रिल-ग्राइंडर मशीन समेत कई उपकरण बरामद
बिहारशरीफ/इसलामपुर। इसलामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सूढ़ी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है। STF और DIU टीम के साथ स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हथियार व बनाने के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।हिलसा-2 इसलामपुर डीएसपी कुमार ऋषि राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रमण विश्वकर्मा के मकान में लोहे का गेट-खिड़की बनाने की आड़ में गुप्त तरीके से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना पर छापेमारी की गई तो पुलिस पूरा सेटअप देखकर भौचक्की रह गई।बरामद सामान: एक देशी कट्टा, कट्टा बनाने वाली 2 स्प्रिंग, एल आकार का हैमर, 3 ड्रिल मशीन, 2 ग्राइंडर मशीन, 2 बेंच मशीन, एयर आयरन मशीन, 20 किलो का लोहे का बाट, लकड़ी का हैंड प्रेस, बड़ा कटर मशीन, जेनरेटर, बड़ी ड्रिल मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।आरोपी रमण विश्वकर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-AA), 25(1-B)a, 26(1) व 26(2) के तहत केस दर्ज कर हिलसा जेल भेजा गया। डीएसपी ने बताया कि रमण को पहले भी कांड संख्या 545/2025 में अवैध हथियार निर्माण के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद फिर से धंधे में लग गया।छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष राम कुमार पाल, शफीउल्लाह अंसारी, अरूण कुमार राय, रामाश्रय कुमार समेत STF-DIU की टीम शामिल थी। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। डीएसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य आरोपियों पर जल्द कार्रवाई होगी।









