ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से बेन थाना के चौकीदार संजीव नयन का निधन

खबर सुन ने के लिए यहां क्लिक करें

Plugins for Voice API Hindi Code:

पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र को छोड़ गये

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बेन थाना में पदस्थापित चौकीदार संजीव नयन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। संजीव नयन ने तुरंत थाना के वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को खबर दी और आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पटना में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।संजीव नयन के निधन की खबर मिलते ही बेन थाना परिसर व पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कर्मियों की आंखें नम हो गईं। संजीव नयन अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव-जवार में भी मातमी सन्नाटा पसरा है

Public Tail
Author: Public Tail

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!